आज का राशिफल: 14 अगस्त 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज आप अपनी महत्ता के अहंकार में वशीभूत न हों। राजनीति में आपके प्रयास असफल हो सकते हैं। शाम के समय कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहेंगे। वृष- आज प्रणय सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भारी उद्योग से जुड़े जातकों को बड़े लाभ के ऑर्डर मिलेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ …

मेष- आज आप अपनी महत्ता के अहंकार में वशीभूत न हों। राजनीति में आपके प्रयास असफल हो सकते हैं। शाम के समय कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहेंगे।

वृष- आज प्रणय सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भारी उद्योग से जुड़े जातकों को बड़े लाभ के ऑर्डर मिलेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। नये मित्र बन सकते हैं।

मिथुन- आज आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। नींद पूरी न होने के कारण शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। बड़ा निवेश करना मंहगाई भरा सौदा सिद्ध हो सकता है। अचानक से मामले उलझ सकते हैं।

कर्क- आज शिक्षा क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। प्रतिद्वंदी कमजोर पड़ेंगे। सन्तान के प्रति प्रेम बढ़ेगा। जॉब में उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

सिंह- आज बौद्धिक वर्ग में आपका सम्मान बढ़ेगा। अत्यधिक आवेग में आकर कोई कार्य न करें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपके व्यक्तिगत हितों को प्रभावित कर सकता है।

कन्या- आज जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, किन्तु उसे शीघ्र ही सुलझा लेंगे। ट्रांसपोर्ट और प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। रिश्तों में पारदर्शिता आवश्यक होगी। धर्म-कर्म में मन कम लगेगा।

तुला- आज नौकरी में तनाव रहेगा। प्रतिद्वंदी आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। उधार लेन-देन दुश्मनी का कारण भी बन सकता है इसलिये इसे टालना उचित होगा। शाम के बाद स्थिति कुछ ठीक होगी।

वृश्चिक- आज मित्रों के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। मन में कामुक विचारों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी आज रोमांटिक मूड में रहेगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर नये विकल्पों की खोज में रहेंगे।

धनु- आज आपकी प्रियजनों के प्रति जवाबदेही रहेगी। सहकर्मियों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। बॉस आपसे बहुत खुश रहेगा। कानूनी दाँवपेंच में आपको सफलता मिलेगी।

मकर- आज कंप्यूटर और आईटी से जुड़े जातकों को उन्नति मिलेगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिये दिन बहुत शुभ रहेगा। सफलता प्राप्ति के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी।

कुंभ- आज अपनी जीवनशैली में सुधार करें। पुरानी गलतियों से सबक लें। परिवार में क्लेश और विवाद की स्थिति बन सकती है। विवाहित जातकों को दाम्पत्य जीवन में परेशानी होगी। वाहन में खराबी आ सकती है।

मीन- आज दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आ सकता है। घर में शान्ति का वातावरण रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। लोग आपके पक्ष में रहेंगे। माता-पिता के साथ समय बितायें।