बरेली: उमेश हत्याकांड...गुर्गा और रिश्तेदार चिन्हित! एसटीएफ ए़डीजी के आदेश का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसटीएफ निगरानी में हैं दोनों, आदेश मिलते ही फौरन होंगे गिरफ्तार

बरेली, अमृत विचार। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल और दो सिपाहियों की हत्या मामले में एसटीएफ ने लगभग जांच पूरी कर ली है। हत्याकांड में बरेली जेल में कैद अतीक अहमद के भाई ने मुख्य किरदार निभाया था। जिसे लेकर एसटीएफ की टीम ने अतीक अहमद के एक गुर्गे और रिश्तेदार को चिन्हित कर लिया है।

दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश के आदेश का इंतजार है। इस हत्याकांड के बाद से बरेली जेल से लेकर राजधानी लखनऊ जेल प्रशासन की नीदें उड़ी हुई हैं। गुर्गे और रिश्तेदार बरेली में कहां हैं, इसकी पुष्टि करते हुए एसटीएफ उनपर निगरानी बनाए हुई है। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार एडीजी का आदेश मिलते ही फौरन दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुख्तार कनेक्शन जल्द आने की आशंका
बता दें कि इस हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी के नाम का खुलासा भी बहुत जल्द हो सकती है। बरेली जेल में अतीक के भाई अशरफ से मिलने के लिए मुख्तार अंसारी का एक बेटा और उनके रिश्तेदार ने मुलाकात की थी। जो जेल रिकार्ड में शामिल है। इसे लेकर एसटीएफ जांच शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो प्राथमिक जांच में मुख्तार के तार इस हत्याकांड से जुड़ते नजर आ रहे हैं। सूत्र यहां तक बताते हैं कि मुख्तार के लिए काम कर चुका शूटर भी अशरफ से जेल में मुलाकात हुई थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: 200 से अधिक बकायेदारों को नोटिस, संपत्ति होगी कुर्क

संबंधित समाचार