अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सीने से निकाला गया घाव कैंसरयुक्त था 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के सीने से पिछले महीने हटाया गया त्वचा का एक घाव कैंसरयुक्त था। उनके डॉक्टर ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ’कोनोर ने बताया कि 16 फरवरी को राष्ट्रपति की शारीरिक जांच के दौरान सभी कैंसरयुक्त ऊतक सफलतापूर्वक हटाए गए। उन्होंने बाइडेन (80) को व्हाइट हाउस की अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह स्वस्थ करार दिया। डॉक्टर ने बताया कि बाइडेन के सीने में जिस जगह से घाव निकाला गया वह पूरी तरह ठीक हो गयी है और राष्ट्रपति त्वचा की नियमित जांच कराते रहेंगे। उनकी छाती से जो घाव निकाला गया वे बेसिल कोशिकाएं थीं। बेसिल कोशिकाएं कैंसर की सबसे आम और आसानी से ठीक होने वाली कोशिकाएं हैं। 

ओ’कोनोर ने बताया कि ये अन्य कैंसर की तरह अधिक तेजी से फैलती नहीं हैं लेकिन इनका आकार बड़ा हो सकता है इसलिए इन्हें हटा दिया जाता है। यह कैंसर धूप के संपर्क में आने से फैलता है। ओ’कोनोर ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपनी युवावस्था के दौरान धूप में काफी समय बिताया था। प्रथम महिला जिल बाइडन ने भी जनवरी में दो बेसिल कोशिकाओं वाले घाव हटवाए थे। गौरतलब है कि बाइडन के बेटे ब्यू की 2015 में मस्तिष्क के कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें : दुनिया के सबसे खतरनाक शख्स के दरियाई घोड़े आएंगे भारत-मेक्सिको, कोलंबिया में मचा रखा है आतंक!

संबंधित समाचार