उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता का शुक्रवार सीएचसी में सुरक्षित प्रसव हुआ। उसने बेटे को जन्म दिया है। डाक्टर के मुताबिक बच्चा व नाबालिग मां दोनों स्वस्थ है। अपनी तरह का यह अनूठा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। वहीं पीड़िता के माता पता पिता दोनों के भविष्य को लेकर चिंतित है। 

बता दें की सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसके ही हम उम्र किशोर ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के पेट में दर्द होने पर जब परिजन उसे डाक्टर के पास ले गए तो उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। जिससे परिजनों के हाथ पांव फूल गए। बेटी के पूरा मामला बताने पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को संरक्षण में लेते हुए बाल सुधार गृह भेजा था। शुक्रवार को 15 वर्षीय पीड़िता के प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसका सुरक्षित प्रसव कराया। उसने बेटे को जन्म दिया है। इतनी कम उम्र में मां बनी किशोरी के साथ साथ उसके परिजनों को भी अब समझ नहीं आ रहा है बिना ब्याह के हुई संतान का भविष्य क्या होगा। खुद खेलने की उम्र में मां बनी किशोरी बच्चे की परवरिश कैसे कर पाएगी। बच्चे के साथ ही किशोरी का भविष्य क्या होगा इन सब सवालों ने उसके माता पिता को परेशान कर रखा है। अपनी तरह का यह अनूठा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।


ये भी पढ़ें-उमेश पाल हत्याकांड: Shootout से पहले लखनऊ में मिली गुड्डू की लोकेशन, STF दे रही दबिश   

 

संबंधित समाचार