बरेली: जिला अस्पताल का बर्न वार्ड बिन बारिश बना तालाब, मरीज और तीमारदार हो रहे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या कम नहीं हो रही है। कुछ समय पहले ओपीडी के सामने सीवर लाइन का पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। वह समस्या अखबार में सुर्खियां बनने के बाद सही हो गई, लेकिन जिला अस्पताल के बर्न वार्ड के पास काफी समय से जलभराव है। जिसकी कुछ दिन पहले साफ सफाई हुई भी हुई थी, लेकिन फिर से वहां जलभराव होने लगा। जिस कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। अस्पताल आने जाने के रास्ते पर एक तरफ जाम तो दूसरी तरफ जलभराव से लोग जूझ रहे हैं। 

ये भी पढे़ं- बरेली : मालिक की शह पर क्रूरता की हदें पार, पहले प्रेग्नेंट कुतिया पर डाला तेजाब, अब कुत्ते के सिर पर सरिया से किया हमला 

 

संबंधित समाचार