शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- पार्टी का नया एजेंडा देश को बदनाम करने का है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस और पार्टी के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का नया एजेंडा देश को बदनाम करने का है। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि पेगासस फोन में नहीं, कांग्रेस के डीएनए में है, राहुल गांधी के दिमाग में है। उन्होंने कहा कि उन्हें गांधी की बुद्धि पर तरस आता है। कांग्रेस का नया एजेण्डा है, विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करो। 

उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर देश की आलोचना करना देश विरोधी कदम है। कांग्रेस और राहुल गांधी को देश और देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस देश से साफ होती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों के दिल में बसे हैं। देश की कीर्ति और प्रतिष्ठा दुनिया में चारों तरफ बढ़ रही है। पूरी दुनिया के राष्ट्र प्रमुख कहते हैं, 'मोदी जैसा कोई नहीं'। 

ये भी पढे़ं- रक्त की कमी से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को बांटी जाएगी चने की दाल

 

संबंधित समाचार