बहराइच: वेतन के लिए जन स्वास्थ्यरक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट में शनिवार को जिले के जन स्वास्थ्य रक्षकों ने वेतन और अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देकर वेतन दिलाए जाने की मांग की।

कलेक्ट्रेट के धरना स्थल में शनिवार को जन स्वास्थ्य रक्षक पहुंचे। जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह की अगुवाई में पहुंचे जन स्वास्थ्य रक्षकों ने वेतन भुगतान कराने, कोर्ट के आदेश का पालन करने और सभी को नियमित किए जाने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। सभी ने कहा कि सरकार होली से पूर्व उनका जो भी मानदेय है, दिलाने का प्रयास करे। जिससे उनके परिवार की भी होली मन सके। प्रदर्शन के बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। इस दौरान अन्य जन स्वास्थ्य रक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण

 

संबंधित समाचार