बरेली: शराब पी रहे पति को पत्नी ने बीच बाजार पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जक्शन रोड पर एक युवक शराब पी रहा था, जब उसकी पत्नी को इसका पता चला तो वह मौके पर पहुंच गई और शराबी पति को बीच सड़क पर ही कूटने लगी। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा विषय बना हुआ है।


 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सुभाषनगर जंक्शन रोड का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला एक शख्स को पीट रही है। युवक का कसूर इतना है कि उसने शराब पी रखी है। बताया जा रहा है कि यह महिला उसकी पत्नी है।

महिला को किसी ने सूचना दी कि वह जंक्शन रोड पर अपने साथियों के साथ शराब पी रहा है। जैसे ही महिला वहां पहुंची उसके साथ शराब पी रहे युवक भाग गए। महिला ने अपने पति को बीच सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। चर्चा यह भी है कि जिस शख्स को महिला पीट रही है। वह अमीन है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ADG पीसी मीणा को मातृशोक, अधिकारियों ने व्यक्त की संवेदना

संबंधित समाचार