बरेली: ADG पीसी मीणा को मातृशोक, अधिकारियों ने व्यक्त की संवेदना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एडीजी पीसी मीणा की मां हरकू देवी का आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे निधन हो गया। मां के निधन की सूचना मिलते ही एडीजी जयपुर के लिए रवाना हो गए। बता दें एडीजी की मां काफी समय से बीमार चल रहीं थीं। बीते दिनों ही उन्हे जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह अचानक उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर उनका निधन हो गया। एडीजी, उनके भाई और चारों बहनों समेत पूरा परिवार गमजदा है। इसके साथ ही पुलिस अफसरों में भी शोक की लहर है। पुलिस के कई अधिकारियों ने शोक संवेदनाएं दीं। 

ये भी पढे़ं- बरेली: जिला अस्पताल का बर्न वार्ड बिन बारिश बना तालाब, मरीज और तीमारदार हो रहे परेशान

 

संबंधित समाचार