हरदोई: त्योहारों को देखते हुए बलवा ड्रिल का हुआ प्रदर्शन
हरदोई। त्योहारों के मद्देनजर उपद्रवियों व दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक ने तैयारियां की है जिनका एक परीक्षण पुलिस लाइन मैदान में किया गया। पुलिस और उपद्रवियों से सामंजस और उपद्रव को खत्म करने के लिए पहले एलआईयू के अधिकारी द्वारा समझाया जाता है, लेकिन उपद्रवियों को उनकी बात समझ में नहीं आती तो उपद्रवियों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचाने के लिए आगजनी जैसी वारदात को अंजाम देते है।
इस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी फेंककर आग बुझाते हैं फिर उपद्रवियों को तितर-बितर करते हैं, लेकिन इनके हौसले नहीं टूटते इसके बाद इन पर आंसू गैस के गोले दागे जाते हैं। इन दंगाइयों के हौसले इतने है कि आंसू गैस के गोलों को उठा कर पुलिस पर ही फेंक देते हैं।
इस बात से नाराज पुलिस इन दंगाइयों पर फायरिंग करती है जिसकी वजह से कुछ दंगाई घायल और कुछ की मौत भी हो जाती है। इसके बाद पुलिस इस ऑपरेशन पर काबू पा लेते है और इन दंगाइयों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा देते हैं। इस पूरे मिशन को काबू पाने के लिए उच्च अधिकारियों के द्वारा दिये गए निर्देश प्रभावी रहते हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: छापेमारी में छह क्विंटल लहन और 80 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन अलग-अलग थानों में दर्ज हुआ केस
