कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश विकास पथ पर गतिमान :रामचंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। जय कामाख्या जगजीवन धर्मचंद्र शुक्ला महाविद्यालय में बीएड के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव व विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख पवन सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया।
    
विधायक ने कहा कि योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश विकास पथ पर दौड़ रहा है। शिक्षा क्षेत्र में नई चुनौतियों से निपटने और विद्यार्थियों को सक्षम बनाने के उद्देश्य से भाजपा सरकार में नि:शुल्क टैबलेट और स्मार्ट फोन बांटे जा रहे हैं। यह योजना युवाओं को डिजिटल सशक्तीकरण करने का एक प्रयास है। कॉलेज के प्रबंधक ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष के 100 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं। इस मौके पर छात्र दिवाकर ओझा, नुसरत अली, पंकज यादव, वैभव शुक्ला शारिक, विजदान, विकास चौरसिया सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें - Holi 2023 Tips For Eye Care: होली पर अपनी त्वचा और आंखों का रखें ख्याल, केजीएमयू के डॉक्टर ने दिये टिप्स

संबंधित समाचार