रायबरेली अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, खाली कराई गई संस्था की जमीन
रायबरेली, अमृत विचार। संस्था की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा करके रह रहे लोगों विनिर्माण पर रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है सभी अवैध कब्जे को धराशाई करके संस्था की जमीन को जिला प्रशासन ने मुक्त करा दिया है।
रविवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के साकेत नगर के समीप राना बेनी माधव सिंह संस्था की जमीन पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। इस अवैध कब्जे पर जिला प्रशासन ने पहुंचकर जेसीबी से बाउंड्री वाल सहित अन्य सामान को जमींदोज कर दिया।
राणा बेनी माधव सिंह संस्था की प्रस्तावित जमीन पर हुए कब्जे को एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सदर एसडीएम अंकिता जैन, नायब तहसीलदार व एक दर्जन से अधिक लेखपालों तथा भारी पुलिस बल की की मौजूदगी में इस जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाया गया। इस अवैध कब्जे को हटाए जाने को लेकर एक बुजुर्ग महिला ने जिला प्रशासन की इस तानाशाही का विरोध किया। लेकिन उसकी किसी ने एक न सुनी गई। ज्ञात हो कि बीते महीनों में हुए राणा बेनी माधव सिंह के एक कार्यक्रम में यहां पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदन के बाद भी भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया था। जिसको रविवार को जिला प्रशासन द्वारा खाली कराया गया है।
ये भी पढ़ें - रायबरेली: सो रही बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
