बिहार और तमिलनाडु की सरकारें कथित तौर पर बिहार के श्रमिकों पर हुए हमले को नहीं करेगी बर्दाश्त : तेजस्वी यादव
चेन्नई। बिहार के सरकारी अधिकारियों की टीम ने कथित हमले की अफवाहों के बीच तिरुपुर में औद्योगिक संघ और प्रवासी श्रमिकों के साथ बैठक की। बिहार एसोसिएशन (तमिलनाडु) ने चेन्नई में कथित हमलों की अफवाहों के बीच बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ बैठक की। एक प्रवासी मजदूर ने कहा, "सभी खबरें झूठी हैं। हम लोग यहां अच्छे से रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पुराना है इसलिए सब डर गए हैं।
IAS बालमुरुग (सचिव, ग्रामीण विकास विभाग(बिहार), तिरुपुर, तमिलनाडु) ने बताया, हम यहां सभी वरिष्ठ अधिकारियों, प्रवासी श्रमिकों और श्रम ठेकेदारों के संपर्क में हैं। लोगों से अनुरोध है कि आप अफवाहों पर ध्यान ना दें। बिहार और तमिलनाडु सरकार की तरफ से इसमे जो भी उचित कार्रवाई है वो की जा रही है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बोले, अभी वहां(तमिलनाडु) टीम गई है, टीम की जो भी रिपोर्ट होगी उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बिहार और तमिलनाडु, दोनों सरकारें ऐसी चीजों को(कथित तौर पर बिहार के श्रमिकों पर हुए हमले) बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मामले में सरकार गंभीर है।
ये भी पढ़ें- MP: कमलनाथ का वादा कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष दिए जाएंगे 18 हजार रुपये
