Video : ओह तेरी की! शादी में ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके घोड़े, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे रोमांचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आपने अक्सर शादी में ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों को थिरकते हुए देखा होगा, मगर मुरादाबाद में शादी में सजे हुए घोड़ों ने ढोल-नगाड़ों थाप पर जमकर डांस किया और बारातियों के साथ मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। घोड़ों के डांस का यह नजारा थाना नागफनी इलाके के बारादरी रोड का बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने घोड़ों के डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

आपको बता दें कि शादी में दूल्हे की खुशियां डबल हो गईं, जब बारात में शामिल घोड़ों ने भी डांस करना शुरू कर दिया।इस अद्भुत और अनोखे नजारे को देखने के लिए लोग इकट्ठे हो गए। सिकंदर और अनमोल नाम के दोनों घोड़ों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया और जमकर ठुमके लगाए। वहां मौजूद राहगीरों और बारातियों ने डांस कर रहे घोड़ों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

-अब्दुल वाजिद

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : होली और शब-ए-बरात पर रहेगा रूट डायवर्जन

संबंधित समाचार