अयोध्या: नारी सशक्तिकरण की थीम पर होगा भरतकुंड महोत्सव
अयोध्या, अमृत विचार। भरतकुंड महोत्सव के रजत जयंती वर्ष के आयोजन के संदर्भ में रविवार को भरतकुंड पर प्रथम तैयारी बैठक हुई। साथ ही होली मिलन समारोह व सहभोज का भी आयोजन हुआ। आगामी भरतकुंड महोत्सव 2023 की थीम नारी सशक्तिकरण पर आधारित होगी। महोत्सव न्यास द्वारा संस्था के महिला मोर्चा का गठन मांडवी मंच के नाम से किया गया।

न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि देश की आधी आबादी को यथा योग्य प्रतिनिधित्व देकर ही किसी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। मुख्य अतिथि के रूप में रवि तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित पाठक, अनुजेंद्र तिवारी मौजूद रहे। संचालन मीडिया प्रभारी राकेश मिश्र व राधेश्याम शुक्ल ने किया।
मांडवी मंच महिला मोर्चा के प्रबंधक पद पर रीता तिवारी, अध्यक्ष पद पर प्रियंका शर्मा, महासचिव काजल पाठक, उपाध्यक्ष मंजू निषाद, अनीता मोदनवाल, अनीता सिंह चुनी गर्इं। संयोजक पद पर प्रकृति, प्रतिभा, मनसा देवी का चयन हुआ। व्यवस्थापक मंडल में वर्तिका, रीता तिवारी, क्रांति सिंह व सैफाली मोदनवाल का चयन किया गया। अश्विनी, दुर्गेश, दुर्लभ, विनय, साहबदीन, रमाकांत आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: हादसों में महिला समेत तीन की मौत
