पीलीभीत: फंदा लगाकर श्रमिक ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्ज के कारण तनाव में था श्रमिक

पीलीभीत, अमृत विचार। कर्ज के तनाव में आकर एक श्रमिक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के पास एक बाग में पेड़ से लटका मिला सूचना पर पुलिस ने जानकारी की। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा। 

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसी के निवासी नदीम खां मजदूरी करते थे। रविवार को उसने गांव के बाहर की तरफ एक बाग में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहानाबाद पुलिस ने जानकारी की। जिसके बाद परिजन ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसे लेकर दिए गए पत्र में बताया कि युवक के भाई की दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके इलाज के लिए कर्ज लिया था। मृतक एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। कई दिन से इसी को लेकर तनाव में चल रहा था।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: विहिप ने हिंदू जागरण मंच को 68 रन से हराया

संबंधित समाचार