लखनऊ: होली पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, ट्रेनें हुईं फुल, वेटिंग भी बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। चारबाग, लखनऊ जंक्शन स्टेशन, बादशाहनगर स्टेशनों पर रविवार को यात्रियों की जमकर भीड़ उमड़ी। होली त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी शुरु हो गई है। आलम यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में फुल चल रही है इन ट्रेनों में लखनऊ स्टेशन पर यात्री सवार नहीं हो पा रहे है। 

ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते रेल यात्री दरवाजों व खिड़कियों के पकड़कर सफर करने को बाध्य हैं। त्योहार पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों के सामने बड़ी मुश्किल हो गई। आलम यह है कि यात्री परिवार लेकर रोडवेज की तरफ रुख कर रहे हैं जिस कारण रोडवेज बसों में भी भारी भीड़ हो रही है। रोडवेज की वाल्वों,स्कैनिया,जनरथ में भी यात्रियों की मारामारी जारी है।

लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, भोपाल, कोलकाता, पंजाब, वाराणसी,पटना जाने वाली आने जाने वाली अधिकांश नियमित ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं। वहीं अधिकांश होली स्पेशल ट्रेनों के स्लीपर कोच की सभी सीटें फुल हो चुकी है। एसी कोच में कुछ सीटें बची है। जिनका फ्लैक्सी किराया आसमान छू रहा है। ऐसे में यात्रियों के सामने सिर्फ तत्काल कोटे की साढ़े 6600 सीटें उपलब्ध है। यात्री अब तत्काल कोटे में सीट पाने के भरोसे में यात्री अपने घरों तक जा सकेंगे।

चंद मिनटों पर बुक हो गई रेलवे तत्काल की सीटे,निराश होकर घर लौटे यात्री
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे आरक्षण केन्द्र पर रविवार की सुबह 10 बजे जैसे ही तत्काल सीटे के लिए बुकिंग शुरु हुई कि चंद मिनटों में सभी सीटे फुल हो गई। ऐसे में कई घंटे से लाइन में लगे यात्री मायूस होकर घर लौट गये। तत्काल कोटे में जैसे ही सीटों की बुकिंग शुरू हुई, वैसे ही 80 फीसदी सीटें ऑनलाइन बुक हो गई। ऐसे में तत्काल में सीट पाने के लिए टिकट काउंटर पर लाइन में पहले यात्री तक ही सीटें मिल सकी। इसके बाद तत्काल में वेटिंग दिखाने लगा। इससे काफी संख्या में लखनऊ से वाराणसी, गोरखपुर, बिहार जाने वाले यात्री निराश होकर वापस लौट गए।

फैक्ट फाइल- ट्रेनों में वेटिंग 300 तक पहुंची, अब नहीं मिल रहा टिकट
होली त्योहार को लेकर मुम्बई,दिल्ली,पंजाब,अहमदाबाद से आवागमन करने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में 300 के उपर वेटिंग पहुंच गई है। हाल यह है कि कोचों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही । जो यात्री पहले से अपनी आरक्षित बर्थ कराये है उन्हें धक्का मुक्की के बीच सफर करना पड़ रहा है।

6 व 7 मार्च को लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, बिहार, पंजाब, राजस्थान और कोलकाता रूट की ट्रेनों में नो रूम यात्री वेटिंग टिकट भी यात्रियों को नहीं मिल रहे हैं। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के यात्री तत्काल कोटे में सीट पाने के इंतजार में हैं। आरक्षण केन्द्र के मुताबिक सोमवार की सुबह 10 बजे स्लीपर व 11 बजे एसी कोच में सीटों के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग खुलेगी 

यह भी पढ़ें:-निखत-अंसारी मुलाकात मामले में बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक सहित तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार