निखत-अंसारी मुलाकात मामले में बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक सहित तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। निखत-अब्बास अंसारी मुलाकात मामले में अब जेल अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी शिकंजा कसने लगा है। रविवार को जेल अधीक्षक सहित तीन अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 10 फरवरी को चित्रकूट की रगौली स्थित जिला जेल में जिले के डीएम-एसपी ने औचक छापा मारकर अवैध रूप से मुलाकात में मऊ विधायक अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत बानो के साथ पकड़ा था।

इस मामले में निखत के चालक नियाज अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया था। मामले में जेल अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी और चौकी प्रभारी रगौली ने जेल अधीक्षक सहित लगभग छह लोगों को भी रिपोर्ट में नामजद किया था। निखत बानो की मुलाकात कराने में सहयोग करने में कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब जेल अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी पुलिस का शिकंजा कसने लगा है।

11
जेल अधीक्षक अशोक सागर

 

रविवार को जेलर अशोक सागर, डिप्टी जेलर संतोष कुमार और वार्डन जगमोहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि पुलिस इनसे दो दिन से पूछतांछ कर रही थी और इसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई है। जेलर व अन्य लोगों पर मिलाई के एवज में महंगे गिफ्ट लेने के आरोप हैं।

बीते दिनों पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने यह भी बताया था कि आरोपियों से पूछतांछ की जा रही है और जैसे ही साक्ष्य संकलित हो जाएंगे, इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जेल अधीक्षक पर निखत से महंगी कार गिफ्ट में लेने का आरोप है। यहां यह बताना समीचीन होगा कि जेल में मुलाकात की जिम्मेदारी संभालने वाली जेलर चंद्रकला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक इस मामले में सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:-चित्रकूट : सदर विधायक ने प्रश्नकाल में उठाया कोल आदिवासियों का मुद्दा

संबंधित समाचार