जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर रैंकिंग जारी, बरेली रेंज ने प्रथम स्थान किया हासिल
बरेली, अमृत विचार। आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण को लेकर जारी रैंकिंग में प्रदेश में बरेली रेंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फरीदपुर थाना बरेली जिले में प्रथम आया है। आईजी डॉ. राकेश सिंह के निर्देशन में फरवरी में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बरेली रेंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है।
रेंज के अंतर्गत आने वाले जिला शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज, परौर, कांट, मदनापुर थाने, जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर, महिला थाना और बरेली के थाना फरीदपुर, जिला बदायूं के थाना कुंवरगांव ने भी संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गृह मंत्री के स्तर से देश के दस श्रेष्ठ थाने और प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ थाने में बरेली कोतवाली थाना शुमार हुआ है। आईजी ने इसके लिए कोतवाली प्रभारी हिमांशु निगम और उनकी टीम को सराहना की है।
ये भी पढे़ं- बरेली: MJPRU ने बीएएमएस चुनौती मूल्यांकन का परिणाम किया जारी
