बरेली: नाले में फाइलेरिया की दवा बहाने के मामले की होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर के नाले में फाइलेरिया की दवा बहाने का मामला अब अफसरों के संज्ञान में पहुंच गया है। सीएमओ के आदेश पर 2 सदस्य टीम मामले की जांच करेगी। इस संबंध में सीएमओ डॉक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है जांच के लिए टीम गठित कर दी है। बीते शनिवार को सुभाषनगर में गन्ना मिल परिसर के पिछले हिस्से में नाला बहता है। झाड़ियां होने की वजह से यहां लोगों का आना जाना कम होता है। बीते शुक्रवार की शाम यहां खेल रहे लड़के जब नाले की तरफ गए तो देखा कि पानी में टेबलेट के पत्तों का ढेर लगा था। नाले में चारों तरफ पानी में टेबलेट के पत्ते तैर रहे थे।

ये भी पढे़ं- जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर रैंकिंग जारी, बरेली रेंज ने प्रथम स्थान किया हासिल

 

संबंधित समाचार