मुरादाबाद: मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी गोतस्कर, साथी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार रात कटघर थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गोतस्कर नाजिम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी मुर्सलीन मौके से फरार हो गया। घायल गोतस्कर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कटघर थाना के पंडित नगला चौकी प्रभारी संजय सिंह रविवार रात लगभग नौ बजे देवापुर रुस्तकनगर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बाइक पर दो युवक पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी रुस्तमनगर रोड पर भाग लगे। जिसके बाद एसएचओ कटघर राजेश सिंह सोलंकी भी पहुंच गए। पुलिस ने पीछा करके रुस्तमनगर रोड पर एक खाली स्थान के पास बाइक सवारों को घेर लिया। पुलिस से खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाश ने फायर कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। बाद में पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी पचाहन मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव खरग निवासी नाजिम के रूप में हुई। 

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी नाजिम कटघर और मूंढापांडे थाने से वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हैं। आरोपी ने बताया कि मुठभेड़ के समय उसके साथ गांव सिरसखेड़ा निवासी मुर्सलीन भी था, जो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं मुठभेड़ की सूचना के बाद एसएसपी हेमराज मीणा भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल से बातचीत कर जानकारी ली। साथ ही डाक्टरों से बातचीत कर उसका उचित उपचार कराना सुनिश्चित कराया।

ये भी पढे़ं- मुरादाबाद: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने की जांच-पड़ताल

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता