Amitabh Bachchan: शूटिंग के दौरान घायल हुए बिग बी, अखिलश यादव ने की शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन आज सुबह हैदराबाद में शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। इसके बाद वह शूटिंग रोक मुंबई वापस चले गए। बिग बी के घायल होने की खबर मिलने के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलश यादव ने उनके जल्‍द स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना की है। 

उन्‍होंने ट्वीट में लिखा है- अमिताभ बच्चन जी के शूटिंग के दौरान आई चोट से जल्द ठीक और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पुन: सक्रिय होने की कामना।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर लिखा, प्रयागराज के गौरव, सदी के महानायक, महान अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन जी के शूटिंग के दौरान घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। मैं प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नालियों की शुरू हुई सफाई तो बाजारवासियों ने काटा हंगामा

संबंधित समाचार