बरेली: चार हजार शिक्षकों के होंगे तबादले, जल्द होगी अनंतिम सूची जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार 5 अप्रैल को प्रक्रिया पूरी होने के बाद वरिष्ठता सूची जारी कर दी जाएगी।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठता सूची तैयार होने के साथ इस बार करीब 9 हजार शिक्षकों में से 4 हजार से ज्यादा शिक्षकों को तबादले का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को शिक्षकों की अनंतिम ज्येष्ठता सूची राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई।

इस पर 13 से 20 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद 30 मार्च तक सूची पर आई आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और फिर 5 अप्रैल को वरिष्ठता सूची जारी कर दी जाएगी। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि अनंतिम सूची अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद सूची पर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: महिला को दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने की गिरफ्तारी की मांग

संबंधित समाचार