यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! होली के दिन दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी लखनऊ और कानपुर मेट्रो रेल सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। होली के दिन बुधवार को लखनऊ और कानपुर मेट्रो रेल सेवा अपराह्न ढाई बजे तक बंद रहेगी। लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बुधवार को होली के दिन मेट्रो रेल सेवा अपराह्न दो बजकर 30 मिनट तक बंद रहेगी। Uttar Pradesh Metro Rail Corporation ने ट्वीट कर जानकारी दी कि Holi के अवसर पर 8 मार्च 2023 (बुधवार) को लखनऊ एवं कानपुर मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

 

उन्होंने बताया कि ढाई बजे के बाद यह सेवा दोनों टर्मिनल चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा मेट्रो स्टेशन और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन से शुरू होगी तथा सामान्य दिनों की तरह रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। 

ये भी पढ़ें : भारतीय रेलवे ने दी खुशखबरी, होली पर 491 फेरे लगाएंगी 196 विशेष ट्रेन

संबंधित समाचार