हत्या के मामले की जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोयंबटूर। सरवनमपट्टी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या के एक मामले का आरोपी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुठभेड़ से पहले आरोपी ने देसी पिस्तौल से पुलिस कर्मियों पर गोली चलाई थी। पुलिस के अनुसार, कोयम्बटूर में एक स्थानीय गिरोह का सरगना संजय राजा करीब एक पखवाड़े पहले शहर के अवरामपालयम इलाके में हुई एक व्यक्ति की हत्या में कथित रूप से शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि हत्या में शामिल कथित हथियार बरामद करने के लिए पुलिस सुबह करीब सात बजे आरोपी को सरवनमपट्टी ले गई थी।

पुलिस हथियार ढूंढ ही रही थी तभी राजा को झाड़ी में छिपी देसी पिस्तौल मिल गई और उससे उसने पुलिस निरीक्षक की ओर गोली चला दी। पुलिस निरीक्षक हालांकि बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि राजा के उप निरीक्षक पर गोली चलाने की कोशिश करते ही आत्मरक्षा में पुलिसकर्मी ने गोली चलाई जो आरोपी के बाएं पैर में लगी। उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली है। हत्या के मामले में राजा के अलावा गिरोह के चार अन्य सदस्यों ने कुछ दिन पहले रानीपेट जिले के अरक्कोनाम में अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। 

ये भी पढे़ं- CBI ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू प्रसाद से पूछताछ की शुरू

 

संबंधित समाचार