हरदोई: युवक की हत्या कर गर्रा नदी में फेंका गया था शव, परिजनों का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पचदेवरा थाने के बीरमपुर गांव की गर्रा नदी से युवक का शव बरामद किया गया था। युवक की शिनाख्त हो गई है। बताया गया है कि वह 7 दिनों से लापता चल रहा था। उसके घर वालों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका गया। जबकि एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि सोमवार को पचदेवरा थाने के बीरमपुर गांव में गर्रा नदी में युवक का शव उतराता हुआ देखा गया। शव का पता होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद शव की शिनाख्त हो सकी। शव किलबिलि गांव निवासी सुमित पुत्र दिनेश बाल्मीकि का बताया गया था। 

इसका पता होते ही वहां पहुंचे युवक के घर वाले उसकी  हत्या कर शव को नदी में फेंकने की बात कह रहें हैं। उनका कहना था कि सुमित करीब 7 दिनों से लापता चल रहा था। इस बारे में एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि जो भी आरोप लगाए है या लगाए जाएंगे उनकी जांच होगी साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ डीएम ने पेश की मिसाल, वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों के साथ खेली होली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म