Etawah News : सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव बोलें- अतीक अहमद के बेटे की हत्या करा सकती सरकार
इटावा के सैफई में होली के अवसर पर सपा राष्ट्रीय महासचिव पहुचें।
इटावा के सैफई में होली के अवसर पर सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद के बेटे की सरकार हत्या करा सकती।
इटावा, अमृत विचार। सैफई में होली के अवसर पर पहुंचे सपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकारी नीयत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आने वाले एक दो दिन में सरकार अतीक अहमद के बेटे की हत्या करा सकती है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अतीक अहमद के बेटों की सुरक्षा होनी चाहिए। वे स्वयं यह चाहते हैं कि उमेश पाल हत्याकांड में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
किसी निर्दोष को राजनैतिक द्वेष की भावना से नहीं फंसान चाहिए। जब सीसीटीवी फुटेज में अतीक अहमद के खानदान का कोई नहीं दिख रहा है तो सत्ता का दुरुपयोग क्यों हो रहा है। जिस तरह सरकार काम कर रही है वह नीतियां विध्वंस कारी है ।जिसको चाह रहे है मार रहे है जीवन के मौलिक अधिकारों को छीना जा रहा है। किसी को पकड़ के एनकाउंटर करना गलत है । आगे इन पर हत्या का मुकदमा चलेगा। ऐसा कोई कानून नहीं है जिसमे बुल्डोजर चल सके।
उन्होंने होली के मौके पर नेताजी को याद करते हुए कहा कि उनके बिना होली अधूरी है। नेताजी ने सैफई में फूलो की होली खेलने की परंपरा डाली थी। उनके दिखाये रास्ते पर समाजवादी सरकार की विध्वंसकारी नीतियों का विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर सपा नेता जनमेजय सिंह भदौरिया समेत तमाम कार्यकर्ता उनके मिलने पहुंचे।
