Holi 2023: लखनऊ के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर समेत इन स्थनों पर हुआ होलिका दहन
लखनऊ, अमृत विचार। देशभर में होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कल यानी बुधवार को होली खेली जाएगी। राजधानी में कुछ जगहों पर सोमवार रात ही होलिका दहन किया गया था, लेकिन कुछ जगहों पर आज शाम को होलिका दहन किया गया है।

पंडित आशीष कुमार पांडे की माने तो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णमासी पर सूर्यास्त के बाद किया जाता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम 5:40 पर किया गया होलिका दहन का विशेष महत्व है। इंदिरा नगर में नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर तथा ए ब्लॉक में मंगलवार शाम श्रद्धालुओं ने होलिका दहन किया।
Holi 2023: लखनऊ के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर समेत इन स्थनों पर हुआ होलिका दहन pic.twitter.com/U8fCIqXYQf
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 7, 2023
इसके अलावा महानगर तथा जानकीपुरम विस्तार में कई जगह पर 8 बजे के करीब होलिका दहन हुआ। इसके अलावा जानकीपुरम विस्तार के जानकी विकास महासमिति के पदाधिकारियों ने जानकी विहार कॉलोनी में मंगलवार को होलिका दहन किया है।
इंदिरा नगर आवासीय महा समिति में रात 8 बजे होलिका दहन का समय निर्धारित हुआ है। वहीं मंगलवार सुबह भूतनाथ मंदिर के सामने होलिका दहन किया गया है। जबकि डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर के पास बीती रात होलिका दहन श्रद्धालुओं ने किया था।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: चार साल के मासूम बालक को कार में किया बंद, बिगड़ी हालत
