शाहजहांपुर: कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं की मौत
शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौतों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमण की वजह से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुवायां के नाहिल की एक महिला ने यहां मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौतों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमण की वजह से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुवायां के नाहिल की एक महिला ने यहां मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि शहर के मोहल्ला साउथ सिटी की रहने वाली महिला की बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुवायां के गांव नाहिल की रहने वाली महिला की तीन दिन पहले अचानक हालत बिगड़ गई थी। इसलिए परिवार वालों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। जहां उनकी कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें मेडिकल काॅलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर अचानक उनकी हालत और बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। सीएमएस एयूपी सिंहा ने बताया कि मृतका के शव का अंतिम संस्कार कोविड 19 नियमों के तहत किया जाएगा।
वहीं शहर के मोहल्ला साउथ सिटी निवासी महिला को हालत बिगड़ने पर बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी भी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। वह वहीं इलाज करा रहीं थीं। शुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उनकी बरेली के अस्पताल में मौत हो गई।
