हरदोई: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बघौली/ हरदोई, अमृत विचार। थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत बीती रात एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

बताते चलें पवन (32) पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम चौहान खेड़ा थाना बघौली बीती रात अज्ञात कारण के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आया। उसके पास सुसाइड नोट भी नहीं मिला। परिजनों ने घटना की सूचना बघौली पुलिस को दी। बघौली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। जिसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में दायर कर रखा था जिससे वह काफी परेशान रहता था। पारस्परिक संबंधों में निराशा के कारण उसने अवसाद में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इस घटना से होली पर्व पर परिजनों समेत गांव में मातम छा गया।

ये भी पढ़ें -हरदोई: रेप करने के बाद खेत में फेंकी गई बच्ची की हुई मौत, एक आरोपी हिरासत में  

संबंधित समाचार