Nepal New President : Ram Chandra Poudel होंगे नेपाल के नए राष्ट्रपति, दोगुने से अधिक वोटों से मिली जीत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

काठमांडू। राम चंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। राष्ट्रपति पद के चुनाव में पौडेल ने 33,802 चुनावी वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग (Subaschandra Nemwang) ने 15,518 वोट मिले। यह जानकारी नेपाल के चुनाव आयुक्त की ओर से दी गई। जानकारी के अनुसार मौजूदा राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है। 

राम चंद्र पौडेल को राष्ट्रपति पद के चुनाव में समर्थन देने को लेकर उत्पन्न राजनीतिक विवाद के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल ने मौजूदा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। सीपीएन-यूएमएल नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 

ये भी पढ़ें :  मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री Muhyiddin Yassin भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार 

 

 

संबंधित समाचार