संभल: परिजनों के जेल जाने से आहत युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनारी, अमृत विचार। गांव में लोग अपनों के साथ होली का त्योहार मना रहे थे, लेकिन उसके अपने जेल में थे। घर में सन्नाटा पसरा था। युवती परिजनों का विछोह बर्दाश्त नहीं कर सकी । उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवती के माता-पिता व भाई हत्या के मामले में जेल में 10-10 साल की सजा भुगत रहे हैं।

घटना धनारी थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर की है। यहां रहने वाले प्रेमपाल, उसकी पत्नी वीरवती व बड़े बेटे उमेश को अदालत ने हत्या के मुकदमे में चार अक्टूबर 2022 को 10 वर्ष की सजा सुनाई है। उसके बाद से तीनों मुरादाबाद जेल में बंद हैं। बुधवार को गांव में लोग अपने परिवार के साथ होली मना रहे थे। जश्न का माहौल था जबकि प्रेमपाल की बेटी कुसुमा (18)माता-पिता व भाई को याद कर भावुक हो गई।

शाम चार बजे वह चारा लाने को कहकर घर से निकली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती उसी पटरी के बीच में चल रही थी जिस पर मालगाड़ी आ रही थी। खेतों में पशु चरा रहे ग्रामीणों ने युवती को आवाज देकर पटरी से हटने को कहा। मगर वह नहीं हटी। मालगाड़ी के नजदीक आने पर वह ट्रैक पर लेट गई।

यह देख ग्रामीण दौड़कर ट्रैक पर पहुंचे लेकिन तब तक उसका शरीर दो भागों में बंट चुका था।  सूचना पर धनारी थानाध्यक्ष ललित शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराकर आगामी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- संभल: दूसरे समुदाय के व्यक्ति को गुलाल लगाने पर मारपीट, तनातनी

संबंधित समाचार