आज का राशिफल। 10 मार्च, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज ऑफिस में लापरवाही के कारण काम रुक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिन काम सौंपा जा सकता है। स्वयं को व्यस्त रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। धन संबंधी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी काफी प्रशंसा करेंगे।

वृष

आज उच्च पद पर आसीन लोगों का समर्थन मिलेगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी की चिंता रहेगी। काम की अधिकता के कारण प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है।

मिथुन

आज व्यापार में उधारी करने से बचें। अपने खर्च का हिसाब रखें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। उत्तम वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मन में नए रचनात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। माता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें।

कर्क

आज जॉब में आपको बड़ा काम सौंपा जा सकता है। विद्यार्थी गंभीर विषयों का अध्ययन करने में रुचि लेंगे। कई सारे कार्यों को एकसाथ करने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

सिंह

आज धन की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच व्यवहार खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैतृक संपदा प्राप्त हो सकती है।

कन्या

आज रिश्तेदारों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा कर के ही दम लेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। लोगों की मदद करने को आतुर रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

तुला

आज वाद-विवाद और बहसबाजी से आपको बचना चाहिए। उपलब्धियों पर अहंकार न करें। घरेलू कार्यों में आप उलझे रहेंगे। संपत्ति के मामलों को लेकर सावधानी जरूरी है। भावनाओं के कारण नुकसान हो सकता है। मन में अज्ञात भय रहेगा।

वृश्चिक

आज कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। संवादकौशल के दम पर उलझे मामलों को सुलझा लेंगे। मित्रों के साथ आप गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे। ऑफिस में आप अपना काम समय पर पूरा कर लेंगे। संतान के करियर को लेकर चिंता दूर होगी।

धनु

आज आप व्यापार में कुछ बदलाव लाने की दिशा में काम कर सकते हैं। काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने नुकसान की भरपाई हो जाएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कुशल रणनीति से विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर

आज जॉब में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों में समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। परिवार के किसी सदस्य पर क्रोध आ सकता है। मौसम में बदलाव के कारण परेशानी होगी। बुरी संगत से बचे।

कुंभ

आज उतावलेपन के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। धन उधार देने से बचना चाहिए। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। घर का वातावरण नकारात्मक हो सकता है। अपने बजट का ध्यान रखते हुए ही काम करें। भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मीन

आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान करेंगे।

संबंधित समाचार