लखनऊ: मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने किया मत्स्य निदेशालय का औचक निरीक्षण, सभी अधिकारी मिले नदारद

औचक निरीक्षण से पूरे विभाग में मचा हड़कंप

लखनऊ: मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने किया मत्स्य निदेशालय का औचक निरीक्षण, सभी अधिकारी मिले नदारद

अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आईटी चौराहा स्थित मत्स्य निदेशालय का औचक निरीक्षण किया। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद के औचक निरीक्षण से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं औचक निरीक्षण के दौरान मत्स्य निदेशालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। दरअसल, साढ़े नौ बजे तक कोई भी अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचा था। जिसको लेकर मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने नाराजगी जताई।

मत्स्य विभाग मंत्री डॉ संजय निषाद ने मत्स्य निदेशालय के अलावा मत्स्य निगम और मत्स्य फेडरेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। बता दें कि मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद के औचक निरीक्षण के दौरान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अंजना समेत सभी कर्मचारी और अधिकारी मौके से नदारद मिले। वहीं इस दौरान मंत्री डॉ संजय निषाद ने कर्मचारियों का अटेंडेंस रजिस्टर भी चेक किया। इसके बाद विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही पर नाराज़गी जताई। इस दौरान मंत्री डॉ संजय निषाद ने सभी अधिकारीयों को तय समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:- उन्नाव: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गाेली मारकर हत्या, सनसनी