गाजियाबाद: सपा नेता व लालू यादव के समधी जितेंद्र यादव के घर ईडी की रेड, जानें वजह
गाजियाबाद। लैंड फॉर जॉब मामले में आज शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा नेता और लालू यादव के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद के घर पर छापेमारी की। जितेंद्र यादव के बेटे राहुल की शादी लालू यादव लालू यादव बेटी रागिनी संग हुई है। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम वहां तमाम दस्तावेजों को खंगाल रही है।
हालांकि रेड के दौरान क्या बरामदगी हुई है, इस पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले ईडी और सीबीआई इस घोटाले में राबड़ी देवी, लालू यादव से पूछताछ कर चुकी है। लालू यादव के विदेश से लौटने के बाद दोबारा पूछताछ को लेकर भी जांच एजेंसी तैयार है। ईडी की ये कार्रवाई यूपी के अलावा बिहार और दिल्ली में कई जगहों पर बताई जाती है।
यह भी पढ़ें:-Video: मनोज तिवारी ने Kejrival पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- सिसोदिया की हत्या करवाना चाहते हैं केजरीवाल
