बरेली: 16 अगस्त से फीस के लिए डिजिटल वॉर शुरू, बनाया गया नया हैशटैग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन में स्कूल बंद होने के बाद फीस का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। अभिभावक लगातार इसका विरोध भी कर रहे है। उनका कहना है कि जब स्कूल खुले ही नहीं, पढ़ाई भी नहीं हुई तो फीस कैसी। अभिभावकों का यह विरोध अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के बाद …

बरेली,अमृत विचार। लाकडाउन में स्कूल बंद होने के बाद फीस का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। अभिभावक लगातार इसका विरोध भी कर रहे है। उनका कहना है कि जब स्कूल खुले ही नहीं, पढ़ाई भी नहीं हुई तो फीस कैसी। अभिभावकों का यह विरोध अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के बाद 16 अगस्त से डिजिटल वॉर भी शुरू हो रही है। सोशल मीडिया पर ‘स्कूल बंद फीस बंद’ नाम से एक नया हैशटैग ट्रेंड कराने की तैयारी की जा रही है।

ऑल इंडिया परेसेंटस एसोसिशन के आह्वान पर पेरेंट्स फोरम ने फीस के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए स्कूल बंद फीस बंद नाम से एक नया हैशटैग तैयार किया है। इस हैशटैग को तैयार करने के पीछे एक कानूनी कारण भी है। पेरेंट्स फोरम के कन्वीनर मुहम्मद खालिद जीलानी ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के प्रावधानों के अनुसार किसी भी सेवा को खरीदने के बाद ही उसका प्रतिफल अदा किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं है तो कानूनी तौर पर भी उसका कोई प्रतिफल नहीं होगा। मतलब जब तक स्कूल में बच्चों को शिक्षा नहीं दी जाएगी तब तक स्कूल संचालकों को भी फीस मांगने का कोई अधिकार नहीं है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इससे बचने के लिए स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाओं का एक नया पैंतरा अपनाया है। लेकिन उससे बच्चों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। कई बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सुविधा ही नहीं है, ऐसे में यह ऑनलाइन पढ़ाई कारगर साबित नहीं हुई। पेरेंट्स फोरम के कन्वीनर खालिद जीलानी ने अभिभावकों से इस अभियान के साथ जुड़ने की भी अपील की है।

संबंधित समाचार