Holi के त्यौहार ने आबकारी विभाग की भरी झोली, कनपुरिए पी गए 50 करोड़ की शराब, देसी की सबसे अधिक रही ब्रिकी
होली के त्यौहार में कनपुरिए 50 करोड़ की शराब पी गए।
होली के त्यौहार में कनपुरियों ने आबकारी विभाग की झोली भर दी। कनपुरिए 50 करोड़ रुपये की शराब पी गए। इसमें सबसे अधिक देसी शराब की ब्रिकी हुई।
कानपुर, अमृत विचार। होली के त्यौहार ने आबकारी विभाग की झोली भर दी। कनपुरिए होली के त्यौहार में 50 करोड़ रुपये की शराब पी गए। इसमें सबसे ज्यादा देसी, बियर और फिर अंग्रेजी शराब की ब्रिकी रही है।
इस साल शराब की ब्रिकी पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा रही है। वहीं, देसी शराब की ब्रिकी 52.15 फीसदी रही। जबकि बीयर की 44.41 फीसदी और अग्रेंजी शराब की बिक्री 32.81 फीसदी रही। अधिकारियों ने बताया कि हर बार देसी के बाद अंग्रेजी शराब की बिक्री होती थी। लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण इस बार बियर की खपत ज्यादा रही है। पिछले साल होली में 42 करोड़ की शराब बिकी थी। लेकिन इस बार 50 करोड़ की शराब बिकी है।
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब की बिक्री अधिक हुई। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि शहर में सख्ती होने के कारण इस बार दुकानों से अवैध शराब की बिक्री नहीं हो पाई। वहीं, पूरे महीने के कोटे की आधी शराब शुरुआत के आठ दिनों में बिक गई।
इतनी बिकी शराब
शराब 2022 2023
देसी 1028377 लीटर 1268348 लीटर
बियर 666990 केन 827484 केन
अंग्रेजी 239520 बोतल 298872 बोतल
