प्रयागराज: प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की हुई मौत

परिजनों का आरोप नशे में थे डॉक्टर

प्रयागराज: प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की हुई मौत

अमृत विचार, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर स्थित सुनीता हॉस्पिटल का एक मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर को नशे में धुत इलाज किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामला रामनगर स्थित सुनीता हॉस्पिटल का है, जहां डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गयी है। वहीं मामले में घरवालों ने नशेड़ी डॉक्टर के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग की है।
 
मझगवां कोरांव के रहने वाले अरविंद कुशवाहा की पत्नी कोमल कुशवाहा जो अपने मायके माता का पूरा, रामनगर आई थी। जहां प्रसव के लिए कोमल को  रामनगर स्थित एक हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। कोमल कुशवाहा की प्रसव के दौरान तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों ने शहर भेजना चाहा लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई।

आपको बता दें कि माता का पूरा रामनगर स्थित एक आशा ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गई जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही जिस पर साथ में रही आशा ने उन्हें सुझाव देते हुए रामनगर स्थित सुनीता हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां आरोप है कि डाक्टरो ने नशे की हालत में इलाज किया है। जिसकी वजह से जच्चा और बच्चा की मौत हो गयी। अस्पताल परिसर में घरवालों ने हंगामा करते हुए डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज: राजस्व की वसूली करने जा रहे अमीन पर बदमाशों ने चलाई गोली, घायल