आजादी की कई घटनाओं का गवाह रहा है लखनऊ जीपीओ
लखनऊ। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि लखनऊ जीपीओ ऐतिहासिक होने के साथ-साथ राजधानी के चुनिन्दा हेरिटेज भवनों में शामिल है। हजरतगंज के हृदयस्थल में राजभवन और विधान सभा भवन के बगल में स्थित लखनऊ जीपीओ स्वतंत्रता आंदोलन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। यहीं पर …
लखनऊ। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि लखनऊ जीपीओ ऐतिहासिक होने के साथ-साथ राजधानी के चुनिन्दा हेरिटेज भवनों में शामिल है। हजरतगंज के हृदयस्थल में राजभवन और विधान सभा भवन के बगल में स्थित लखनऊ जीपीओ स्वतंत्रता आंदोलन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है। यहीं पर काकोरी कांड की सुनवाई हुई थी।
डाक निदेशक ने बताया कि एक जमाने में यहां अंग्रेजों का रिंग थियेटर हुआ करता था, 1929 से 1932 के दौरान वर्तमान जीपीओ भवन अस्तित्व में आया। इसके समक्ष स्थित जीपीओ पार्क आज भी राजधानी में तमाम राजनैतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बिन्दु है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी और अन्य एहतियात के साथ इस बार 15 अगस्त पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
