प्रयागराज: अराजक तत्वों ने जलाई पान की गुमटी

प्रयागराज: अराजक तत्वों ने जलाई पान की गुमटी

अमृत विचार, थरवई, प्रयागराज। पंडिला बाजार में पान की गुमटी को बीती रात अराजक तत्वों ने जलाकर राख कर दिया। बताते चलें कि पड़िला गांव निवासी अनुज कुमार धुरिया पान की गुमटी से ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं अज्ञात अराजक तत्वों ने पान की गुमटी को जलाकर राख कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ माह पहले इस गुमटी को अराजक तत्वों ने पलट दिया था। उस समय भुक्तभोगी ने घटना की लिखित सूचना थरवई पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की थी। जिसके चलते अराजक तत्वों का हौसला बढ़ा हुआ है।

बीती रात अराजक तत्वों ने गुमटी को जलाकर राख कर दिया।  इसके बाद भुक्तभोगी ने घटना की सूचना थरवई पुलिस को दी। हालांकि पुलिस ने कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की है इस मामले में थाना प्रभारी लोकेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज: प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की हुई मौत