पीलीभीत: PM आवास में खेल...जिओ टैगिंग के नाम पर रोजगार सेवक और सचिव पर रिश्वत मांगने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा के महद खास गांव का मामला, पीड़ितों ने सीडीओ से की शिकायत

सीडीओ कार्यालय में शिकायत करने पहुंचीं पात्र ग्रामीण।

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास में गड़बड़ी रोकने के लिए तमाम कोशिश की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी रुपए मांगने के मामले लागतार सामने आ रहे हैं। अब रोजगार सेवक और सचिव पर आवास की दूसरी क़िस्त और जिओ टैगिंग के नाम पर 10 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। इस पर पीड़ितों ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

बरखेड़ा के गांव महद खास निवासी  राम भजन, सुनील कुमार, माया देवी और त्रिवेणी शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होनें आवास के लिए आवेदन किया था। जांच होने के बाद उन्हें आवास मिला गया था। नियमानुसार उन्हें पहली किस्त मिल गई थी।

आरोप है कि पहली किस्त में रोजगार सेवक राजपाल और सचिव रामवीर ने उनसे 15 हज़ार रिश्वत के तौर पर लिए थे। किस्त आने के बाद उन्होंने आवाज की बुनियाद आदि का कार्य शुरू करा लिया था। लेकिन अब दूसरी किस्त के लिए 10 हज़ार की डिमांड कर रहे है। आरोप है कि अगर रुपये नहीं दिए तो  जिओ टैगिंग नहीं करेंगें। मामले की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: श्रमिकों के छप्पर में लगी आग, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार