महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का स्वागत किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मुंबई में स्वागत किया। महाना के मुम्बई प्रवास के दौरान यह शिष्टाचार मुलाकात थी। 

महाना के मुंबई प्रवास के दौरान स्वागत कार्यक्रम में विधानसभा संचालन और कार्यवाही को डिजिटल बनाने पर चर्चा की गई। पेपरलेस कार्यवाही के साथ ही भाजपा विधायक पर लाठीचार्ज करने वाले पांच पुलिस वालों के विरुद्ध कारावास की सज़ा विधानसभा अध्यक्ष महाना द्वारा सुनाये जाने की ऐतिहासिक घटना पर भी चर्चा हुई। यह जानकारी महाना के शिविर कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में दी गयी।

ये भी पढ़ें - कानपुर: अयोध्या में महिलाएं तय करेंगी निकाय फतह का एक्शन प्लान

संबंधित समाचार