शाहजहांपुर: 25 हजार का इनामी सुहेल बाॅर्डर भाइयों सहित हरियाणा से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। रंगदारी, हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित 25 हजार रूपये के इनामी सुहेल खां उर्फ बाॅर्डर को उसके दो भाइयों के साथ शाहजहांपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने सुहेल पर 25 हजार रूपये का और दोनों भाइयों इमरान और कामरान पर पांच-पांच हजार रूपये का …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। रंगदारी, हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित 25 हजार रूपये के इनामी सुहेल खां उर्फ बाॅर्डर को उसके दो भाइयों के साथ शाहजहांपुर की क्राइम ब्रांच टीम ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने सुहेल पर 25 हजार रूपये का और दोनों भाइयों इमरान और कामरान पर पांच-पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई निवासी टाॅपटेन अपराधी बाॅर्डर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। प्रापर्टी डीलर सोनी खां से पांच लाख व अलीजई के खुर्रम खां से 20 लाख रूपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बाॅर्डर को पकड़ने के लिए सदर पुलिस भारी फोर्स के साथ अलीजई स्थित उसके घर पर छापेमारी की थी, जिसमें वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। हालांकि कुछ दिन बाद पुलिस ने बाॅर्डर के दाहिने हाथ अजीम को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था।

इसके बाद बाॅर्डर और उसके दो भाइयों की पुलिस टीम तलाश कर रही थी। एसपी एस आनंद ने तीनों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की थी। एसपी को सूचना मिली कि बाॅर्डर अपने भाइयों के साथ हरियाणा में एक स्थान पर शरण लिए हुए है। एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच हरियाणा पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि सुहेल के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। बाॅर्डर रंगदारी सहित हत्या के प्रयास के एक मामले में भी वांछित चल रहा था। एसपी एस आनंद ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।

संबंधित समाचार