प्रयागराज: अतीक अहमद के चहेते ब्रूनो के बाद 'टाइगर' ने भी तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक अहमद के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ गई हैं, अतीक अहमद के कर्मो की सजा शायद उसके पालतू कुत्तों को चुकानी पड़ रही है। खाना-पानी नहीं मिलने से अतीक अहमद के कुत्तों की मौत हो रही है। ब्रूनो के बाद शनिवार को उसके दूसरे कुत्ते टाईगर की भी मौत हो गई।

उमेश पाल हत्याकांड में फंसने के बाद से ही यूपी के बाहुबली अतीक अहमद और उनके परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है।जिसका खामियाजा उनके पालतू कुत्तों को भुगतना पड़ रहा है। अतीक अहमद के पसंदीदा डॉगी ब्रूनो की मौत के बाद अब उनके एक और कुत्ते 'टाइगर' की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खाना, पानी और ध्यान रखे जाने के अभाव में अब तक दो कुत्तों की मौत हो चुकी है।

मृत दोनों कुत्ते विदेशी नस्ल के थे। कुत्तों की मौत के बाद नगर निगम की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची और शव को अपने साथ ले गई। अतीक के कुत्तों को बचाने पहुंची नगर निगम की टीम के मुताबिक कुत्तों की मौत को लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट भी दर्ज होगी।

बताते चलें कि अतीक के चकिया आवास पर रहने वाले विदेश नस्ल के पांच कुत्ते कई दिनों से भूखे-प्यासे है। भूख-प्यास की वजह से अतीक अहमद के पालतू कुत्तों की मौत हो रही है। इससे पहले ग्रेट डेन नस्ल की फीमेल डॉग ब्रूनो की गुरूवार को मौत हुई थी। अतीक अहमद के पास विदेशी नस्ल के 5 कुत्ते थे, जिसमें से दो की मौत हो गई है। बाकी तीन कुत्तों की भी हालत ठीक नही है।

ये भी पढ़ें - उमेश पाल हत्याकांड: असद के साथ कार में बैठे शख्स से पूछताछ कर रही पुलिस, शूटआउट के दौरान नहीं आया था सामने

संबंधित समाचार