उमेश पाल हत्याकांड: असद के साथ कार में बैठे शख्स से पूछताछ कर रही पुलिस, शूटआउट के दौरान नहीं आया था सामने   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। आखिर कौन है जो अतीक के बेटे असद का साथ दे रहा है। उमेश पाल हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। अतीक के बेटे असद के सभी 'शौक' पूरा करने वाला शख्स कौन है, घटना के वक्त भी कार में वह साथ था। इस नए शख्स के बारे में पुलिस को जानकारी मिल चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार असद के इस बेहद करीबी को पुलिस टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

बता दें कि हत्याकांड वाले दिन यह भी आरोपियों की कार में मौजूद था। पुलिस का कहना है कि यह शख्स असद का बहुत ही ज्यादा करीबी  है और असद के कई शौक पूरे करने में मदद करता रहा है। अभी तक उमेश पाल मर्डर केस में दो आरोपियों का एनकाउंटर हो चुका है। पुलिस को अब बाकी आरोपियों की तलाश है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दिन-रात लगी हुई हैं। इस बीच पुलिस को उस चौथे शख्स के बारे में पता चला जो उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के लिए प्रयोग में लाई गई क्रेटा कार में बैठा था। असद के साथ ड्राइवर शाहनवाज, शूटआउट में राइफल से फायरिंग करने वाले साबिर के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति भी कार में बैठा था। क्रेटा कार में सवार इस चौथे शख्स की तलाश में पुलिस की टीमें लगी तो कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। 

 24 फरवरी की शाम हुए उमेश पाल हत्याकांड में शूटर दो बाइक और क्रेटा कार से आए थे। क्रेटा कार को अतीक का तीसरा बेटा असद चला रहा था, बगल की ड्राइविंग सीट पर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ शाहनवाज था और कार की पीछे वाली बाई सीट पर अतीक का सबसे करीबी और पारिवारिक भरोसेमंद साबिर अपनी राइफल के साथ बैठा था, लेकिन साबिर के बगल में कार में चौथा शख्स भी बैठा था जो अब पुलिस के निशाने पर है। 

ये भी पढ़ें - हरदोई: एक और बच्ची के साथ फिर हुई दरिंदगी, पड़ोसी युवक पर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

संबंधित समाचार