सुलतानपुर: सात माह से फरार गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कादीपुर, सुलतानपुर। सात महीने से फरार चल रहे सामूहिक दुराचार के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि अगस्त 2022 से फरार चल रहे मोतिगरपुर थाने के श्रीरामपुर लमौली निवासी हर्ष धुरिया राई बीगो के सामूहिक दुराचार के मामले में आरोपी थे।

पुलिस ने शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर पदारथ पुर चौराहे के पास उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि सामूहिक दुराचार के मामले में तीन लोग नामजद थे। जिसमें से सचिन पांडेय को पुलिस  पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राम नाम लिखे ईटों से हो रहा नाली निर्माण, भड़के संत

संबंधित समाचार