बुलंदशहर: लापता पति-पत्नी का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली की छुट्टी से वापस जाने के दौरान लापता हुये आबकारी अधिकारी और उनकी पत्नी का शव शनिवार को गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आठ मार्च को आबकारी अधिकारी रणपाल सिंह (42) अपनी पत्नी रेखा (38) के साथ दिल्ली के वैशाली से बुलंदशहर जिले के बीबी नगर क्षेत्र में अपने पैतृक गांव देवड़ा में परिजनों के साथ होली खेलने आये थे।

त्यौहार मनाने के बाद दंपती उसी दिन शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गये। देर रात तक दिल्ली नहीं पहुंचने पर परेशान परिजनो ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नौ मार्च को थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह दंपती के शव गाजियाबाद के मुरादनगर के गंग नहर क्षेत्र में जंगल से बरामद हुए हैं। गांव से सभी परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। परिजन दोनों की हत्या की आशंका जता रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

यह भी पढ़ें:-उमेश पाल हत्याकांड: लल्ला गद्दी और सद्दाम की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

संबंधित समाचार