जापान में रिलीज हुई ऋतिक रौशन की Bang Bang, गाने पर झुमते नजर आए जापानी फैंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन की सुपरहिट फिल्म 'बैंग बैंग' जापान में रिलीज हुई है। ऋतिक रौशन और कैटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म बैंगबैंग वर्ष 2014 में भारत में रिलीज हुई थी। रिलीज के नौ साल बाद अब बैंगबैंग जापान में भी रिलीज हो गयी है। 

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जापान के दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। जिसकी एक झलक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दर्शक थियेटर के अंदर ही फिल्म के गाने पर डांस कर रही है।

 एक्शन और डांस सीक्वेंस को न सिर्फ पसंद किया जा रहा है, बल्कि लोग उसपर वीडियो और रील्स भी बना रहें हैं। ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट 'दीपिका पादुकोण' होंगी। 

ये भी पढ़ें:- बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे Allu Arjun, भूषण कुमार की फिल्म में आएंगे नजर

संबंधित समाचार