सीतापुर: तमंचे के साथ युवक ने बनाई रील, स्थानीय लोगों ने पुलिस से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने अवैध असलहे को लेकर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस वायरल रील को संज्ञान को लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

महोली इलाके के ग्राम रोहिला निवासी विनीत शुक्ला ने दो अवैध असलहों को लेकर एक रील बनाई। जिसे उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवक द्वारा बनाई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक ने एक हाथ में पिस्टल ली है, जबकि दूसरी पिस्टल को कमर के पास जीन्स में लगा रखा है। युवक का यह वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

ऐसे में स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर महोली अनूप शुक्ला का कहना है कि वायरल वीडियो के जरिये युवक की पहचान हुई है। जल्द ही केस दर्जकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:-कानपुर देहात में शादी के दूसरी बार विदा कराने दूल्हा पहुंचा ससुराल, पत्नी हो गई लापता, दोनों पक्षों में घंटो चली बहस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता