दुबई, कतर और मलेशिया भेजा गया आगरा का आलू, निर्यात से किसान खुश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आगरा का आलू अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छा गया है, जिले के खंदौली के छह हजार क्विंटल आलू को दुबई, कतर और मलेशिया भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार किसानों को निर्यात में आलू का भाव 900 रुपये प्रति क्विंटल मिला है। जिससे आलू किसान बेहत खुश और उत्साहित हैं। 

उद्यान विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक आलू किसानों को उपज की सही कीमत दिलाने के यूपी सरकार ने जो पालिसी तैयार की है उसके अनुसार उद्यान विभाग एवं उप्र राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ के सहयोग से सिद्धि विनायक एग्री प्रोसेसिंग खंदौली ने छह हजार क्विंटल आलू अन्य देशों को निर्यात किया है। तीन हजार क्विंटल आलू मलयेशिया और 3 हजार क्विंटल आलू दुबई एवं कतर को भेजा गया है। आलू आगरा से गुजरात भेजा गया है जहां से मुंद्रा पोर्ट से इसका निर्यात कई देशों में किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें -दांडी नमक सत्याग्रह स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक : CM योगी आदित्यनाथ  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म